अपना जिलाकवर्धा

संस्कृति महिला ग्रुप के वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तुकाराम चंद्रवंशी

पौधों के संरक्षण हेतु ट्री गार्ड बनाने एक बंडल जाली देकर किया सहयोग

 

पंडरिया – नगर की संस्कृति महिला ग्रुप ने आज 27 अगस्त रविवार को वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाने के रोड मे कदम और काठ बादाम के दो पौधे रोपित कर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । महिला ग्रुप के द्वारा कारखाने के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न प्रकार के अभी तक कुल 66 पौधे लगाये गए है । ग्रुप की महिलाएं उनमें से कुछ कुछ पौधों मे सुधार कार्य हेतु पिछले कई रविवार से लगातार अपना सहयोग दे रही है। कल कुछ पौधों में जाली का ट्री गार्ड लगाकर संरक्षित भी किया गया ।
इस अवसर जनपद पंचायत सदस्य एवं काँग्रेस नेता श्री तुलाराम चंद्रवंशी ने भी संस्कृति महिला ग्रुप के साथ वृक्षारोपण के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कदम और काठ बादाम का पौधा रोपित किया एवं पौधा के संरक्षण हेतु एक बंडल जाली बनाने के लिए राशि देकर अपना सहयोग दिया ।
संस्कृति महिला ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना ठाकुर सहित सभी सदस्यों ने श्री चंद्रवंशी जी को अपना अमूल्य समय देने एवं सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया । इस दौरान श्रीमती शैल बिसेन एवं श्रीमती उर्वशी चंद्रवंशी ने महिला ग्रुप के द्वारा किये जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए एवं अन्य योजनाओं के संदर्भ में तुलाराम चंद्रवंशी से चर्चा की । उनके द्वारा ग्रुप की महिलाओं को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया गया और यथासंभव सहयोग एवं सहभागिता देने की बात की गई ।
इस कार्य में गुरुदत्त शर्मा , अनुराग ठाकुर प्रफुल्ल बिसेन  श्रीवास्तव  शंकर चंद्रवँशी आर.के. बैस गोविंद रजक, मुकेश कौशिक, विशाल देवाँगन  अमित सोनी, प्रदीप साहू सहित अन्य लोगों ने भी श्रमदान कर अपना सहयोग दिया ।
आज इस अवसर पर संस्कृति महिला ग्रुप से श्रीमती अर्चना ठाकुर ,श्रीमती शैल बिसेन ,श्रीमती उर्वशी चंद्रवंशी ,श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, श्रीमती अनिता शर्मा ,श्रीमती कुसुम साहु ,श्रीमती श्रद्धा कौशिक ,श्रीमती यशोदा सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!