कवर्धाछत्तीसगढ़

92 सहायक शिक्षकों को मिला पदोन्नति, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पद पर पदांकन आदेश जारी

कवर्धा – छग टीचर्स एसोसिएशन के सतत प्रयास से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदांकन आदेश जारी हो गया है. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि जिले के ई.-एल.बी. संवर्ग के 92 सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हुआ है, जिसके स्थान चयन के लिए विगत 16 जुलाई को काउंसिलिंग किया गया था, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पदांकन आदेश जारी किया गया है. पदोन्नत सहायक शिक्षकों को अब प्रधान पाठक प्राथमिक शाला का वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4200 लेवल 8 के अनुसार वेतन प्राप्त होगा. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी, आसकरण धुर्वे, उग्रसेन चन्द्रवंशी, हेमलता शर्मा, रविन्द्र चन्द्रवंशी, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, बलदाऊ चन्द्राकर, राजेश तिवारी आदि पदाधिकारियों ने पदोन्नति हेतु स्थानीय विधायक व छग शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू सहित प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पदोन्नत सहायक शिक्षकों को बधाई दिया है.

कार्यभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई

जिले के सभी पदोन्नत सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर कार्यभार ग्रहण के लिए 30 जुलाई तक समय दिया गया है.

पदोन्नति नहीं चाहने पर देना पड़ेगा अनुरोध पत्र – 

यदि कोई सहायक शिक्षक पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं करना चाहते हैं, तो सुसंगत कारण सहित 15 दिवस के अंदर उचित माध्यम से डीईओ कार्यालय में आवेदन देना होगा. पदोन्नति नहीं चाहने का टीप सेवापुस्तिका में दर्ज होगा, साथ ही एक वर्ष तक पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा. ऐसे शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान का भी लाभ नहीं दिया जाएगा।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!