
कवर्धा – थाना पंडरिया क्षेत्र में रात्रि के समय घर के अंदर घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01आरोपी भोलाराम निषाद, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम देवपुरा, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया है।
कबीरधाम जिला के थाना पंडरिया क्षेत्र में दिनांक- 09.11.2026 की रात्रि में पीड़िता अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान आरोपी भोलाराम निषाद कथित रूप से घर के अंदर प्रवेश कर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के जागने एवं विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गया। घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा थाना पंडरिया में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक- 235/2026, धारा 333, 74 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पंडरिया पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई। पीड़िता का महिला अधिकारी द्वारा कथन लिया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी भोलाराम निषाद को 10.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।




