
लंबे समय से चल रहा था कारोबार
कुल 54,760/- रुपये की मसरुका पंडरिया पुलिस ने किया जप्त।
कवर्धा – थाना पंडरिया पुलिस एवं एएनटीएफ टीम द्वारा मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक महिला आरोपी को गांजा एवं बिक्री की नगदी रकम सहित पकड़ा गया है।
थाना पंडरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बस स्टैंड पंडरिया के पास वार्ड क्रमांक 11 बैरागपारा निवासी बुधवारा उर्फ गुड्डी बाई अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रही है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदेहिया बुधवारा उर्फ गुड्डी बाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपने घर में गांजा रखना एवं बिक्री करना स्वीकार किया गया। इसके पश्चात आरोपीया द्वारा अपने निवास के कमरे में छिपाकर रखे गए मादक पदार्थ गांजा को निकालकर प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष विधिवत पहचान एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर पारदर्शी पॉलीथिन सहित गांजा का कुल वजन 01 किलो 60 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 53,000/- रुपये है। इसके अतिरिक्त आरोपीया के कब्जे से गांजा बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 1,760/- रुपये भी बरामद की गई।
इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा आरोपीया बुधवारा उर्फ गुड्डी बाई पति राहुल निवासी वार्ड क्रमांक 11 बैरागपारा, पंडरिया, जिला कबीरधाम के कब्जे से कुल 01 किलो 60 ग्राम गाँजा एवं बिक्री की नगदी रकम सहित कुल 54,760/- रुपये की संपत्ति जप्त की गई। आरोपीया के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 226/2026, धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।



