अपना जिलाकवर्धा

स्वच्छता रैंकिंग में नगर पंचायत पिपरिया का बढ़ा रैंक – घुरूवाराम साहू

स्वच्छता रैंकिंग में नगर पंचायत पिपरिया का बढ़ा रैंक – घुरूवाराम साहू

पिपरिया – स्वच्छ सर्वेक्षण 2024~25 अंतर्गत रेड्युल,रिसायकल,रियूज़ थीम के तहत नगर पंचायत पिपरिया राष्ट्रीय रैंक में 138 वां रैंक मिला है, जिसमें जीएफसी  में 1 स्टार, odf ++ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुए हैं। जो पूर्ववर्ती स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2023~24 में 281वां रैंक में थे। जो वर्तमान वर्ष में 138 वां रैंक हासिल कर अग्रिम पंक्ति में है। तथा भविष्य में और अच्छे रैंक के लिए निकाय द्वारा भरपूर प्रयास किया जायेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री घुरूवाराम साहू ने इस पर कहा कि – नगर पंचायत पिपरिया को सभी नगरवासियों/जनप्रतिनिधियों के अलावा निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा मिलकर स्वच्छ शहर~स्वस्थ शहर बनाने में विशेष भूमिका अदा करें। ताकि जिला/निकाय का नाम राज्य पटल पर प्रकाशमय हो सके। उन्होंने आगे कहा कि~इसके लिए निकाय में पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी,उप अभियंता,पीआईयू,सफाई दरोगा के अलावा स्वच्छता दीदियों,स्वच्छता कमांडों के साथ साथ नगरवासियो/पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधियों,निकायों में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही। उक्त अवसर पर नगर पंचायत पिपरिया के उपाध्यक्ष श्री शिवचरण पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले वक्त में नगर पंचायत पिपरिया और कैसे विकास करने के साथ साथ स्वच्छता को आगे बढ़ाया जाये। इस पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पूर्ववर्ती वर्ष से वर्तमान वर्ष में रैंकिंग में सुधार होने के अलावा 138 वां रैंक मिलने पर नगर पंचायत पिपरिया के अध्यक्ष श्री घुरूवाराम साहू,नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री शिवचरण पटेल के अलावा निकाय के जनप्रतिनिधियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!