
कवर्धा – बुधवार 25 मई 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाढी दैहान के पास कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से हार-जीत की बाजी लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पंडरिया पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मौके पर 08 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। हालांकि कुछ आरोपी पुलिस बल को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 3,550/रूपये नगद राशि, 52 पत्ती ताश, 05 मोबाइल फोन एवं 02 मोटरसाइकिल जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी :
(1) यशवंत कुमार निषाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी पाढी, थाना पंडरिया,(2) उमेंद पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी पाढी, थाना पंडरिया (3) शंकर पटेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी पाढी, थाना पंडरिया (4) विद्याप्रसाद कुर्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी रेहुटा खुर्द, थाना पंडरिया (5) श्याम पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी केशलीगोडान, थाना पंडरिया (6) धनराज कुमार टोण्डे, उम्र 36 वर्ष, निवासी बिरकोना, थाना पंडरिया (7) अखिल कुर्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी रेहुटा खुर्द, थाना पंडरिया (8) जगेशर पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी मजगांव, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम।
उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई। साथ ही सभी 08 आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




