अपना जिलाकवर्धा

आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल, 108 एम्बुलेंस की तत्परता से बची जान

कवर्धा – बोडला ब्लाक के ग्राम मुडघुसरी निवासी संतोषी धुर्वे (35 वर्ष) अपने घर में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के बीच उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। एमटी विनोद धवलकर एवं पायलट पंचूराम श्याम ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक उपचार प्रदान किया। महिला की स्थिति को देखते हुए टीम ने सीपीआर (CPR) सहित आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा दी और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर में भर्ती कराया।

समय पर उपचार मिलने से महिला की जान बच गई। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई और सहयोग की सराहना की। मौसम विभाग द्वारा खराब मौसम के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!