
कवर्धा – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका द्वारा अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर आरोपी द्वारा फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वर्ष 2024 से निरंतर दुष्कर्म किए जाने तथा बुधवार 19.11.2025 को मारपीट व जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट दर्ज करवाई
कबीरधाम जिले में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। खासकर नाबालिक के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें तथा दुष्कर्म मामले में और भी इजाफा हुआ है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर उप निरीक्षक श्रीमती शालिनी वर्मा द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 517/2025 धारा 64(2)(M), 65(1), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 4(2), 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई की गई।
कबीरधाम पुलिस द्वारा ऐसे गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।




