

कवर्धा – पंडरिया विधानसभा मे सत्ता पक्ष की निष्क्रियता के कारण गरीब जनता परेशान, राशन से वंचित गरीब बैगा आदिवासी परिवार को कलेक्टर दिलाएं राशन का चांवल,ज्ञात हो कि ग्राम तेलियापानी धोबे पहूंच विहिन ग्राम है और यहां पर माह अक्टूबर तक का राशन सोसायटी मे पहूंच चूका है। इसीतरह वनांचल ग्राम पंचायत भेलकी मे पिछले तीन माह से गरीबो को चांवल के जगह बांटा जा रहा है कनकी। पंडरिया विकासखंड के वनांचल क्षेत्र के ग्राम तेलियापानी धोबे पहुंचकर पंडरिया के पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी, जोन अध्यक्ष ललित धुर्वे, सेक्टर अध्यक्ष अंगत श्याम एवं बूथ प्रभारी रविशंकर यादव ने तेलियापानी धोबे ग्राम के बैगा आदिवासियों से मुलाक़ात किये और हालचाल पूछा जिसमे चर्चा के दौरान उपस्थित बैगा आदिवासियो एवं यादव परिवार ने कहा की हमें पिछले माह का चांवल नहीं मिला है क्योंकि पिछले तीन माह से हमें चावल की जगह कनकी (खंडा ) दिया जा रहा है इसलिए हम लोग इस माह खंडा नहीं लेंगे चावल ही लेंगे करके राशन नहीं लियें है।
विधायक के नहीं मिलने पर तेलियापानी धोबे के ग्रामीणों ने विपक्ष के नेता नीलू चंद्रवंशी को अपने गांव बुलाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया ।
जिन परिवारों का जून माह का चांवल नहीं मिला उसका नाम इस प्रकार है तेलिया पानी के प्रथम नागरिक सरपंच रामलाल भी कंनकी वितरण होने के कारण राशन नहीं लिया है फुलिबाई/हजारी, शान्तिबाई / बाबूलाल, बलसिया बाई / मंगल, मतिया बाई / प्रेम, पूसाराम /रसाल, सुकमत बाई /समारु, सियावती /जयलाल, सामबत्ती /सोनसिंग, फुलियाबाई/रामनाथ, अन्नुबाई /रमेश, प्रेमबत्ती /दिलीप, रामबाई /समारु, आसामबाई/ बिरझु, कमलबती /मोहन, तिजाबाई / रामलाल सरपंच, सोमबाती /हिमलेश सुगदन बाई /प्रेमसिंग शामबत्ती /शिवराम, हरियारों /लक्मण, देवकी /लक्षमण एवं अन्य आदिवासी बैगा परिवारों को राशन नहीं मिला है अतः उपरोक्त बैगा आदिवासी परिवार जिसको राशन नहीं मिला है कलेक्टर संज्ञान मे लेते हुए राशन दिलाये।




