अपना जिलाकवर्धा

रेंगखारकला में थर्ड जेंडर अंजरवा सिंह ने किया मतदान

लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

कवर्धा/ बोड़ला, 19 फरवरी 2025। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत रेंगखारकला, जनपद बोड़ला में एक अनोखी मिसाल देखने को मिली, जब थर्ड जेंडर अंजरवा सिंह ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। क्षेत्र में एकमात्र थर्ड जेंडर मतदाता के रूप में अंजरवा सिंह ने मतदान कर समाज में समावेशिता और समानता का संदेश दिया।

मतदान के बाद अंजरवा सिंह ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज में भागीदारी और अपनी आवाज बुलंद करने का माध्यम है। उन्होंने अन्य लोगों से भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

लोकतांत्रिक भागीदारी का उदाहरण

अंजरवा सिंह का मतदान करना यह दर्शाता है कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिल रहे हैं और लोकतंत्र की जड़ें गहरी हो रही हैं। प्रशासन ने भी इस प्रयास को सराहा और सभी मतदाताओं को बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष वातावरण में मतदान करने का अवसर प्रदान किया।

प्रेरणा बनीं अंजरवा सिंह

बोड़ला जनपद पंचायत क्षेत्र में अंजरवा सिंह का मतदान करना न केवल थर्ड जेंडर समुदाय बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है। यह दिखाता है कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति की भागीदारी समान रूप से महत्वपूर्ण है और हर वोट की अपनी अहमियत है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!