अपना जिलाछत्तीसगढ़

बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बिलासपुर संसदीय क्षेत्र की प्रमुख रेलवे परियोजनाओं की प्रगति और लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केन्द्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू की बैठक: बिलासपुर क्षेत्र की रेलवे परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

बिलासपुर – नई दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बिलासपुर संसदीय क्षेत्र की प्रमुख रेलवे परियोजनाओं की प्रगति और लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान श्री वैष्णव ने अमृत भारत स्टेशन योजना, आरओबी/आरयूबी निर्माण, ट्रेनों के ठहराव, तथा नई रेल लाइनों सहित अन्य विषयों पर अद्यतन जानकारी साझा की और समयबद्ध क्रियान्वयन का आश्वासन दिया।

बिलासपुर क्षेत्र के 4 रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल, कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। रेल मंत्रालय द्वारा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के चार प्रमुख स्टेशनों – बिलासपुर जंक्शन, बिल्हा, पेण्ड्रारोड और उस्लापुर – को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। यात्रियों की सुविधाओं को आधुनिक रूप देने हेतु निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं:

*बिलासपुर जंक्शन*

लागत: ₹435.33 करोड़

प्रमुख कार्य: रूफ प्लाजा, आधुनिक टर्मिनल भवन, फूट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन

स्थिति: प्रारंभिक चरण में | निर्धारित पूर्णता: अगस्त 2027

बिल्हा स्टेशन*

लागत: ₹8.85 करोड़

प्रगति: 54% भौतिक, 42% वित्तीय

कार्य: पार्किंग, वेटिंग हॉल, सोलर पैनल, CCTV

निर्धारित पूर्णता: अक्टूबर 2025

*पेण्ड्रारोड स्टेशन*

लागत: ₹8.59 करोड़

प्रगति: 57% भौतिक, 47% वित्तीय

कार्य: प्लेटफॉर्म सुधार, दिव्यांग सुविधा, शौचालय, CCTV

निर्धारित पूर्णता: अक्टूबर 2025

*उस्लापुर स्टेशन*

लागत: ₹8.66 करोड़

प्रगति: 95% भौतिक, 80% वित्तीय

कार्य: बुकिंग ऑफिस, वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म शेल्टर

स्थिति: लगभग पूर्ण | निर्धारित पूर्णता: अक्टूबर 2025

बैठक में तोखन साहू द्वारा उठाए गए प्रमुख जनहित मुद्दों पर स्थिति

 

क्रम विषय वर्तमान स्थिति

1 कटघोरा-डोंगरगढ़ रेललाइन कार्य प्रारंभ

2 बिलासपुर स्टेशन का पुनर्विकास परियोजना स्वीकृत

3 बेल्हा, पेण्ड्रारोड, उस्लापुर का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर

4 करगी रोड, बेलगहना, टेंगनमाड़ा स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव पूरा (25.09.2024)

5 बिल्हा स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों (सारनाथ, कुर्ला, अंबिकापुर, शिवनाथ) का ठहराव विचाराधीन

6 आरओबी/आरयूबी (तरबहार, रतनपुर, सलका, भंवरटंक आदि) कुछ स्वीकृत, कुछ पर तकनीकी परीक्षण जारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिलासपुर क्षेत्र की सभी स्वीकृत परियोजनाओं को समयसीमा में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और आधारभूत संरचना के विकास हेतु मंत्रालय की प्रतिबद्धता दोहराई।तोखन साहू ने रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वे जनअपेक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर, लगातार मंत्रालय से समन्वय कर योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन हेतु कटिबद्ध हैं।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!