
कवर्धा – गोवर्धन पूजा के दिन ” पंच मिंझरा “ सब्जी (5 प्रकार की सब्जी मिक्सवेज) बनाकर तथा खिचड़ी खिलाकर गाय के प्रति आस्था जताई जाती है। आज शनिवार को गोवर्धन पूजा है दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है गोवर्धन पूजा में प्रायः देखा गया है आस्था के साथ गाय की पूजा अर्चना की जाती है और गाय को खिचड़ी तथा पंचमिझरा सब्जी बनाकर गाय को आदर पूर्वक खिलाया जाता है जिले में आज शनिवार को गोवर्धन पूजा त्योहार मनाई जा रही है गांव में गाय के प्रति श्रद्धा और आस्था के साथ आदर भावना दिखाई जाती है।छत्तीसगढ़ में आज के दौर में गाय के प्रति श्रद्धा और आस्था कितनी गहरी है, यहां की गोवर्धन पूजा परंपरा और पद्धति को देखकर समझा जा सकता है l गाय की सींग पर रंग की जाती है उसे नहलाकर ,खीर पूड़ी और विशेष पकवान खिलाए जाते हैं । गोबर से बने भगवान श्रीकृष्ण अर्थात गोवर्धन पर्वत धारण किये हुए है उनकी पूजा होती है। पांच तरह की सब्जियों को मिलाकर एक सब्जी बनाई जाती है जिसे “पंच मिंझरा ” सब्जी भी कहते है।




