अपना जिलाकवर्धा

कवर्धा वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद के घर मे चोरी

इससे पहले नगर के पार्षद मे चोरी हो चुकी है आरोपी अब तक पकडाये नही

कवर्धा – वार्ड नं 20 मठपारा कवर्धा का संतोष यादव पार्षद के घर से अज्ञात आरोपी के व्दारा  01 दिसंबर को रात्रि करीबन 11 बजे से 4 बजे के मध्य मे किसी अज्ञात चोर द्वारा पीछे के दरवाजे से घर अंदर घुसकर जेब मे रखे नगदी 7500/-रूपये एंव बैग मे रखे 2000/-रूपये कुल नगदी रकम 9500/- रूपये एंव बैग मे रखे कागजात एंव जरूरत के सभी दस्तावेज एटीएम कार्ड, बिल बाउचर, लेटर पेड एंव अन्य दस्तावेज आदि को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। और तो और दुसरे दिन दिनांक 02 दिसंबर  को 11:45 बजे बैंक आफ बडौदा के एटीएम से 5000 रूपये खाते से निकाल लिया। कोतवाली पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर दिया है ज्ञात हो कि इसके पूर्व में एक पार्षद के यहां भी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी की गई थी लेकिन अब तक उन आरोपियों का पता नहीं लग पाया है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!