अपना जिलाकवर्धा

100 बोरी पान मसाला तथा 20 बोरी तंबाकू परिवहन करते पकड़ाया

कवर्धा – कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत सक्रियता से की जा रही जांच-पड़ताल के दौरान एक ट्रक क्रमांक HR 55 AK 9119 को रोककर जांच की गई। ट्रक में दिल्ली पंजाब आसाम रोड लाइंस के माध्यम से भारी मात्रा में तंबाकू उत्पाद—100 बोरी पान मसाला तथा 20 बोरी तंबाकू—का परिवहन किया जा रहा था।

जांच के दौरान ट्रक में गुटखा और जर्दा सामग्री पाए जाने पर वाहन को तत्काल थाना परिसर में लाकर खड़ा किया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ट्रक चालक की पहचान सुरजीत पिता मुनैश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी बरखेड़ा, थाना मलावन, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

जांच उपरांत प्रकरण में विधि अनुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!