अपना जिलाकवर्धा

भूपेश बघेल कवर्धा जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्र मे सर्वाधिक चुनावी सभा क्यो कर रहे है

कवर्धा – भूपेश बघेल कवर्धा जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्र मे सर्वाधिक चुनावी सभा क्यो कर रहे है ?  लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा और कांग्रेस ने जनसंपर्क तेज कर दिया है होली के बाद प्रचार मे तेजी आयी है। वही अब कबीरधाम जिले की बात करे तो भूपेश बघेल का लगातार कवर्धा जिले में ज्यादातर दौरा बना हुआ है । अब राजनीति पहलू के हिसाब से देखे तो कवर्धा विधान सभा में विजय शर्मा ने 40 हजार से अधिक वोट से जीत हासिल किए और पंडरिया विधानसभा से श्रीमती भावना बोहरा ने 25 हजार से अधिक वोट से जीत हासिल किया था । इस तरह अब देखे तो दोनो विधानसभा को मिलाकर 65 हजार मतों का गढ्ढा दिखाई दे रहा है । क्या यही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कबीरधाम जिले के दोनो विधान सभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रचार कर रहे है । इसके साथ ही अब राजनादगांव की बात करे तो वर्तमान में लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा बना हुआ है ।
कबीरधाम जिले की दोनों सीट का महत्व इतना अधिक क्यों है जिसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  लगातार कबीरधाम जिले के  दोनों विधानसभा सीट में विशेष ध्यान दे रहे हैं । कांग्रेस प्रत्याशी श्री बघेल के द्वारा लगातार कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा सीट के क्षेत्रों में धुआंधार दौरा किया जा रहा है । राजनीतिक दल केनेता एक दूसरे के ऊपर तंज कस रहे हैं जहां तक कबीरधाम जिले के दोनों सीट कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा का सवाल है जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है । जिसके पीछे प्रमुख कारण जिले के दोनों सीट भाजपा के पास है ,साथ ही साथ यहां विधानसभा चुनाव में वोट का प्रतिशत एवं भाजपा की जीत में मतों का अंतर बहुत अधिक है इस गड्ढे को पाटने के लिए लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा लगातार पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा का दौरा किया जा रहा है आपको बता दें कि कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा सीट मायने रखता है । लोकसभा चुनाव में दोनों सीट भाजपा के लिए ज्यादा संघर्षशील नजर नहीं आ रहा है ।  भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे अपने अंदाज से पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं को  विकास कार्यों के बारे में बताया जा रहा है । वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी के द्वारा दोनों विधानसभा में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है । जैसे-जैसे मतदान या चुनावी त्यौहार नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे माहौल बनते नजर आ रहा है । अब देखना यह है की जनता जनार्दन किसे जीत का ताज पहनती है ।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!