अपना जिलाकवर्धा

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश आज से टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत

 

कवर्धा – वर्तमान में पड़ रहे भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए छग शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए 22 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है. छात्रहित में लिए गए इस निर्णय का छग टीचर्स एसोसिएशन ने स्वागत किया है. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा 21 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु पूर्व में घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश को संशोधित करते हुए 22 अप्रैल से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है. यह आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए ही लागू होगा अर्थात शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश आगामी एक मई से 15 जून तक ही रहेगा.

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!