
0 कुकदुर थाना घेराव के बाद नागा डबरा बैगा परिवार को मिला न्याय 14 आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा :- ग्राम नागाडबरा मे तीन बैगा परिवार की हत्या का नीलू चंद्रवंशी ने दबँगाई से मुद्दा उठाने पर हुआ खुलासा, गांव के ही प्रत्यक्षदर्शी लोगो ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस मे गवाही देकर किया खुलासा

नीलू चंद्रवंशी ने बताया कि शासन प्रशासन व्दारा बैगाओ की हत्या को दुर्घटना मे बदलने का प्रयास किया जा रहा था और गैस सिलेंडर फटने से आगजनी से मृत्यु हुआ है का दबाव बनाकर प्रशासन से आर बी सी 6-4 के तहत 4-4 लाख का चेक नियम के विरुद्ध दिला दिया गया जो कि गलत है और यह जांच का विषय है। अब प्रश्न खड़ा हो रहा है की गैस सिलेंडर फटा भी नहीं है फिर सिलेंडर फटने से मृत्यु हुआ करके चेक दिला के राष्ट्रपति के दत्त्कृपुत्र की आवाज को दबाने का साजिश रचा गया। नीलू चंद्रवंशी ने शासन के लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।



