अपना जिलाकवर्धा

प्रभू श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का साक्षी बनने कबीरधाम जिला सज धजकर तैयार

केशरिया तोरण पताका से चौक चौराहे सजाये गये

कवर्धा – अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनने कबीरधाम जिला सज धज कर तैयार हो गया है। पूरा जिला राम के रंग में रंग गया है। मंदिरों को किया गया रोशन, केसरिया तोरण पताका गांव-गांव में लहराया।अयोध्या में 22 जनवरी कल सोमवार को भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कबीरधाम जिले में भी भारी उत्साह का माहौल है। पूरे जिले को केसरिया तोरण पताको से सजाया गया है। चौक चौराहे को विशेष रूप से साज सज्जा की गई है। पूरे जिले मे जगह-जगह 22 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। नगर के मंदिरों को विद्युत झालरों से सजाया गया है। जिले के सहसपुर लोहारा, बोडला, पंडरिया,  पिपरिया,चिल्पी,पांडातराई,कुंडा,भोरमदेव,रैंगाखार,इंदौरी एवं कवर्धा नगर सहित छोटे बड़े गांवो मे केसरिया ध्वज लहराया गया है। विभिन्न प्रचार माध्यमों से भगवान श्रीराम की भक्ति संगीत रामायण, सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा गूंजने लगे है, संगीतमय कार्यक्रम का भी गांव-गांव में आयोजन हो रहा है। सार्वजनिक स्थलो में भोग भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि नगर में आज मिट्टी के दीये, रुई की बाती, तेल सहित पूजन सामग्री खूब विक्रय हो रहा है। गांवो में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। देखा जाए तो पूरा जिला राममय हो गया है।

 

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!