
विपत्तिग्रस्त परिवार से मिले बैगा समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री ईतवारी राम मछिया गहरी संवेदना के साथ सात्वना व्यक्त किये।
कवर्धा – 17 जनवरी 2024 को आदिम जाति बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष इतवारी राम मुखिया अपने प्रदेश एवं जिले के समस्त पदाधिकारी के साथ में ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित गांव नागाडबरा में विपत्ति ग्रस्त परिवारों से मुलाक़ात कर गहरी संवेदना व्यक्त किये साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया और नगद आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान किया गया। उन्होने घटना में मृत आत्माओं की शांति की भी प्रार्थना किये। उन्होंने घटना की सूचना उच्च स्तरीय जांच के लिए शासन एवं प्रशासन से अनुरोध भी किया। इस अवसर पर बैगा समाज के समस्त पदाधिकारी सेमलाल पड़िया, के साथ समाज के लोग उपस्थित थे।




