अपना जिलापंडरिया

एक महिला अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकडायी

अब महिला भी शराब तस्करी करने लगी

0 महिला से 12 बल्क लीटर महुआ शराब एवं एक स्कूटी जप्त किया गया।

दुसरे आरोपी के कब्ज़े से 08 लीटर महुआ शराब एवं एक साइकिल जप्त किया गया

दोनो आरोपी से कुल 20 लीटर महुवा शराब किया गया जप्त एवं वाहन की कीमत करीबन 20,000 है।

पंडरिया – मुखबिर सूचना मिला की एक महिला सफ़ेद रंग के स्कूटी क्रमांक CG 09 JE 1200 में अवैध शराब परिवहन करते बिरकोना तरफ से पंडरिया की ओर आ रही है जिसे रोकने थाना पंडरिया पुलिस स्टाफ द्वारा कुकदुर रोड पर नाकाबंदी किया गया जो मुखबीर के बतायेनुसार उक्त वाहन में एक संदेही महिला आते दिखी जिसे रोककर नाम पता पूछा गया जो पूछताछ पर अपना नाम रिहाना बेगम पति अजनबी खान उम्र 28 साल पता सिसोदिया नगर पंडरिया बताई उक्त संदेहीया की गाड़ी की तलाशी महिला स्टॉफ द्वारा लिया गया उक्त महिला के स्कूटी के सामने पैरदान में रखे सफ़ेद रंग की बोरी में जरकिन में रखा 12 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ एवं उक्त महिला से घटना में प्रयुक्त स्कूटी CG 09 JE 1200 जप्त किया गया आरोपिया के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया

दुसरे आरोपी को पकड़ा गया पूछताछ पर अपना नाम शिव धुर्वे पिता मुखीराम धुर्वे उम्र 26 वर्ष पता सगौना कुकदुर बताया आरोपी का तलाशी लेने पर प्लास्टिक झोले में जरकिन में रखा महुआ शराब करीबन 08 लीटर बरामद हुआ आरोपी को 34(2) आबकारी के तहत गिरफ्तार किया गया।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!