अपना जिलाकवर्धा

कांग्रेसी करेंगे चक्काजाम, छिरहा चौक के कवर्धा में आर्थिक नाकाबंदी

 

कवर्धा – जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी राम साहू के मार्गदर्शन में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा केंद्र व राज्य भाजपा सरकार के दबाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके परिजनों के ऊपर की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा (शहर व ग्रामीण) के द्वारा 22/07/2025 दिन मंगलवार को दोपहर12:00 बजे से दोपहर 2:00तक छिरहा चौक कवर्धा में एक दिवसीय चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने  कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण/ जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण/ महिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण/ ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण/शहर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण/युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण/ एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी गण/ किसान कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण/ सेवा दल के सभी पदाधिकारी गण/ अनुसूचित जनजाति के सभी पदाधिकारी गण/ अनुसूचित जाति के सभी पदाधिकारी गण/ झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी गण/तथा सभी प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी गण/सभी जोन अध्यक्ष/सभी सेक्टरों के सेक्टर अध्यक्ष / सभी बूथों के बुथ प्रभारी /सह प्रभारी /मीडिया प्रभारी / नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण/वरिष्ठ कांग्रेसी गण/युवा कांग्रेसी साथी गण/तथा समस्त कांग्रेस समर्पित व समर्थित साथी/समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित अपनी उपस्थिति अवश्य प्रदान करने की बात कही है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!