अपना जिलाकवर्धा

पंडरिया में नालंदा परिसर एवं ऑडिटोरियम, नवीन पालिका भवन एवं व्यावसायिक भवन निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क चौड़ीकरण, कुण्डा में नवीन महाविद्यालय भवन एवं कुण्डा अस्पताल का विस्तार, रणवीरपुर को नवीन उपतहसील और बिरेन्द्र नगर में नवीन महाविद्यालय स्थापना की दी सौगात,

कवर्धा – ख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने

पंडरिया में नालंदा परिसर एवं ऑडिटोरियम,

नवीन पालिका भवन एवं व्यावसायिक भवन निर्माण,

बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क चौड़ीकरण,

कुण्डा में नवीन महाविद्यालय भवन एवं कुण्डा अस्पताल का विस्तार,

रणवीरपुर को नवीन उपतहसील

बिरेन्द्र नगर में नवीन महाविद्यालय स्थापना की दी सौगात,

72 करोड़ 73 लाख अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

 

छः जुलाई को पीएम श्री स्वामी आत्मानन्द शासकीय विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंडरिया विधानसभा के महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 निःशुल्क बसों का वर्चुअल लोकार्पण किया और 72 करोड़ 73 लाख 69 हजार रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। ख़राब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर उड़ान न भरने की वजह से कार्यक्रम को परिवर्तित कर वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इतने ख़राब मौसम के बावजूद आयोजन स्थल में 15000 से अधिक लोगों का आगमन हुआ और सभा स्थल पूरी तरह से भर गया। बारिश होने के बावजूद क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और लगातार उनका आगमन एवं कार्यक्रम में उपस्थिति जारी रही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा जनता के लिए किए जा रहे जनसेवा के कार्यों एवं प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा द्वारा जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करते हुए अभूतपूर्व कार्य किये जा रहें हैं। एक जागरूक विधायक और समाज सेविका के रूप में वे अपने सभी दायित्वों का पूरे समर्पण भावना से निर्वहन कर रहीं हैं। आज उनके द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए 5 निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत करके एक मिसाल पेश की है कि एक जनप्रतिनिधि क्या कर सकता है। वे कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं जो सामाजिक परिवर्तन से लेकर अपने क्षेत्र के विकास एवं जनता की सेवा में निःस्वार्थ कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हमारी सरकार मोदी की गारंटी में किये गए अपने वादों को प्रतिबद्धता से पूरा कर रही है। महतारी वंदन योजना, किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, तेंदुपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा को बढ़ाकर 5500 रुपए की गई और चरण पादुका योजना पुनः शुरू की गई, भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहयता जैसे अभूतपूर्व कार्यों से प्रदेश की तस्वीर बदल रही है और जनता के जीवन में खुशहाली आ रही है। नक्सलवाद के समाप्ति के लिए गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में लगातार लाल आतंक पर प्रहार हो रहा है, नक्सली सरेंडर कर रहें हैं और पीएम जनमन योजना व नियद नेल्लानार योजना से आदिवासी क्षेत्रों का समुचित विकास सुनिश्चित हो रहा है। आज पंडरिया विधानसभा की जनता को भी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात डबल इनजन भाजपा सरकार में मिली है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है जिसके लिए मैं यहां उपस्थित आप सभी का अभिनंदन करता हूँ क्योंकि यह सभी कार्य आपके आशीर्वाद और जनविश्वास से हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भावना बोहरा द्वारा आज महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए जो कार्य किया है वह पंडरिया विधानसभा के लिए इतिहास रचने वाला है। भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए कड़ी मेहनत, तपस्या और समर्पण भाव से कार्य कर रही हैं।आज उनके द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत पूरे छत्तीसगढ़ में एक अनूठा कार्य है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!