अपना जिलाकवर्धा

₹12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, और 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार और 1 ट्रैक्टर जब्त सूदखोर भागवत साहू गिरफ्तार

कवर्धा – कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के कुचक्र में फंसे पीड़ितों को न्याय दिलाने और समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने की दिशा में सशक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने सूदखोरी के मामलों में संलिप्त एक आरोपी भागवत साहू, पिता गोवर्धन साहू, निवासी मजगांव थाना कवर्धा को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपी की संपत्तियों और अवैध दस्तावेजों को जब्त कर सूदखोरी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया गया।

भागवत साहू वर्षों से पीड़ितों को मोटे ब्याज पर कर्ज देकर उनके साथ आर्थिक शोषण करता था। कर्ज न चुकाने पर वह पीड़ितों की मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर, और अन्य कीमती संपत्तियां जबरन गिरवी रखवाकर उनका विक्रय इकरारनामा करवा लेता था इस प्रकार से उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसकी गतिविधियों से दर्जनों परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके थे।

जप्त सामग्री:-
सूदखोरी के रैकेट को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री जब्त की:
– ₹12 लाख नगद
– 92 ब्लैंक चेक (पीड़ितों के हस्ताक्षरित)
– 12 मोटरसाइकिलें
– 1 कार
– 1 ट्रैक्टर (ट्राली सहित)
– गाड़ियों के पंजीयन दस्तावेज और अन्य संपत्ति कागजात
अपराध क्रमांक: 03/2025 धारा 308(2) BNS एवं धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 04/2025धारा 308(2) BNS एवं धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!