

कवर्धा – छ्ग टीचर्स एसोसिएशन के सतत प्रयास से एल. बी. संवर्ग के शिक्षक से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति आदेश जारी हो गया है। छ्ग टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में ई-एल.बी. संवर्ग के 368 शिक्षकों का नाम शामिल है, जिसमें कबीरधाम जिले से 99 शिक्षकों को पदोन्नति मिला है। पदोन्नति पश्चात पदांकन की कार्यवाही काउंसिलिंग के माध्यम से होगा। टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी, आसकरण धुर्वे, हेमलता शर्मा, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, बलदाऊ चन्द्राकर, गोकुल जायसवाल आदि पदाधिकारियों ने पदोन्नति के लिए स्थानीय विधायक व छ्ग शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संयुक्त संचालक सहित प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पदोन्नत शिक्षकों को बधाई दिया है। साथ ही संभाग के सभी जिलों में प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के समस्त रिक्त पदों की सूची पहले से जारी करते हुए अविलम्ब काउंसिलिंग कर पदांकन आदेश जारी करने की मांग किया है।
काउंसिलिंग के पहले त्रुटि में सुधार हो –
टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि पदोन्नति सूची में कुछ नाम त्रुटिपूर्ण शामिल कर लिया गया है, जिसमें काउंसिलिंग के पहले सुधार कर उनके स्थान पर पात्र शिक्षकों का नाम शामिल करना आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र व वरिष्ठ शिक्षक पदोन्नति से वंचित न हो। उदाहरणस्वरूप शिक्षक ई-एल. बी. संवर्ग की पदोन्नति सूची के सरल क्रमांक-106 में श्रीमती रामेश्वरी साहू का नाम शामिल है, जो पहले से ही प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर कार्यरत है।




