अपना जिलाकुंडा

कुंडा थाना के ग्राम रांपा मे 8 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त

कवर्धा – 20 दिसंबर .2024 को रात्रि लगभग 01:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चादर ओढ़कर ग्राम रापा से कुण्डा की ओर गांजा लेकर जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कुंडा पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम पेंड्रीकला में कान्हा किराना दुकान के पास घेराबंदी की।

संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसकी बोरी से 8 किलो 100 ग्राम गांजा (कीमत ₹80,000) और एक विवो मोबाइल फोन (कीमत ₹7,000) बरामद हुआ। जब्त सामान की कुल कीमत ₹87,000 है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जितेंद्र चंद्रवंशी (पिता आजू राम चंद्रवंशी), उम्र 32 वर्ष, निवासी भरेली, थाना पांडातराई, जिला कबीरधाम के रूप में हुई।

आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कुण्डा में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
[20/12, 4:51 pm] desbandhukawardha@gmail.: जब्त

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!