अपना जिलाकवर्धा

7 वर्षीय बच्ची की हत्याकांड की जांच मे कांग्रेस की टीम टाटावाही पहूंची, आनंद सिंह के नेतृत्व मे सौंपा ज्ञापन

कवर्धा :- बीते दिन 7 मार्च दिन गुरुवार को कवर्धा ज़िले के सहसपुर लोहारा ब्लाक अंतर्गत ग्राम टाटावाही में फिर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई जिसमे सात साल की नाबालिक बच्ची की निर्मम हत्या कर अज्ञात खूनी द्वारा लाश को एक बाड़ी में फ़ेंक दी गई थी जिसकी जानकारी मिलते ही गांव तथा क्षेत्र सहित ज़िले में चारो तरफ़ आक्रोश का माहौल बना हुआ है लोग काफ़ी आक्रोशित है

वही मामले की गंभीरता को देख जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक टीम गठित कर आज पीड़ित परिवार से मिलने उनके गृह ग्राम पहुंची जहां मृतक के परिजन से मुलाक़ात की और अपनी संवेदना व्यक्त की
साथ ही पीड़ित परिवार के सदस्यों के कहने ग्रामवासिंयो के साथ घटना स्थल भी गए जहाँ कांग्रेस की टीम ने वहाँ की हर परिस्थिति का जायजा लिया एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से इस घटना पर विस्तृत चर्चा भी की गई जिसमे गांव वालो व परिवार जनों द्वारा बहुत सी जानकारी कांग्रेस की टीम को दी गई जो बहुत से संदेह को जन्म दे रहा हैं गाओ वालो के अनुसार हत्या से पहले हत्यारे द्वारा नाबालिक मृतक बच्ची से दुष्कर्म की घटना आशंकित रूप से चर्चा के वक्त सामने आई।

जिला काग्रेस की टीम पीड़ित परिवार से मिलने के बाद सिघनपुरी जंगल थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात की जिसमे पीड़ित परिवार व गांव से मिली जानकारी को बताया हैं साथ ही साथ जिलाध्यक्ष होरीराम साहू जी के नेतृत्व में पंडरिया के आनंद सिंह सहित सभी कांग्रेस विंग अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर उच्च स्तरी जांच और दोषी कोई भी हो उसकी जलद पहचान कर जनता के दरबार हाजिर करने की मांग की है!
वेसे कवर्धा ज़िले में ये एक माह में ये लगातार आठवा हत्याकांड है जिससे निश्चित ही पुलिस प्रशासन और शासन की सुरक्षा व्यवस्था क़ानून व्यवस्था में प्रश्न चिन्ह लग चुका हैं

कांग्रेस की टीम में ज़िलाध्यक्ष होरीराम साहू,युवा नेतृत्वकर्ता आनंद सिंह,गोपाल चन्द्रवंशी,रामचरण पटेल,नेतराम जंघेल,शरद बंगाली,ज़िलाध्यक्ष युवा कांग्रेस चंद्रभान कोशले,कवर्धा अध्यक्ष वाल्मीकि वर्मा,एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष सीतेश चन्द्रवंशी,अजय यादव,सुरेश पटेल,सुभाष जायसवाल,चंद्रशेखर नागराज,अंजू पटेल,चन्द्रकुमार,शिव गायकवाड़,मोनू ठाकुर,अजय बंजारे,रमा विश्वकर्मा,तुकाराम साहू,प्रदीप यादव,आरिफ़ ख़ान,अजीत साहू,

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!