अपना जिलाकवर्धा

गुरुवार को लालपुर ( कवर्धा ) के साधराम मामले में सर्व समाज की बैठक

कवर्धा – ग्राम लालपुर निवासी गौ सेवक साधराम यादव की हत्या मामले मे पुलिस द्वारा हत्या के कारणों का खुलासा नहीं करने एवं मृतक परिवार के लोगों को न्याय दिलाने सर्व समाज की बैठक रखी गई है। सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष राकेश यदु ने बताया कि हत्या के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया है। जिसे लेकर गुरुवार को सर्व यादव समाज द्वारा भारत माता चौक स्थित सर्व यादव सामाजिक भवन में दोपहर 12 बजे से सर्व समाज की बैठक रखी गई है। बैठक में सभी समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। जहां चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!