
कवर्धा – जिले के कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत स्थित शासकीय हाई स्कूल छिरहा के प्राचार्य डॉ. रमेश चन्द्रवंशी को छत्तीसगढ़ आदर्श शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत सरकार के नीति आयोग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में पंजीकृत, उत्तरप्रदेश के प्रयागराज स्थित जीवन जागृति सेवा संस्थान ने प्रदान किया है। डॉ. चन्द्रवंशी को यह सम्मान उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता, छात्र सशक्तिकरण के प्रति समर्पण तथा भावी पीढ़ियों को आकार देने की प्रतिबद्धता के माध्यम से शिक्षा के मानकों को ऊँचा उठाने के लिए प्रदान किया गया है। ज्ञातव्य हो कि डॉ. चन्द्रवंशी इसके पहले विश्व रिकार्ड बनाने के साथ ही कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं।
****************




