अपना जिलाकवर्धा

नवमीं से बारहवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 14 से 21 दिसंबर तक टीचर्स एसोसिएशन ने परीक्षा समय में परिवर्तन की किया मांग

अपरान्ह 1 से 4 के बजाय प्रातः 11 से 2 बजे तक हो परीक्षा

कवर्धा  – छग टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर  कक्षा नवमीं से बारहवीं तक अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए निर्धारित समय में परिवर्तन की मांग किया है. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विगत एक दिसंबर को कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा का समय-सारणी जारी किया गया है, जो 14 से 21 दिसंबर 2023 तक सम्पन्न होगा. इस समय-सारणी में परीक्षा का समय दोपहर एक से चार बजे तक निर्धारित किया गया है, जो उचित प्रतीत नहीं होता है, क्योंकि विद्यालय का समय प्रातः 9:45 से अपरान्ह 4 बजे तक निर्धारित है. विद्यार्थियों व शिक्षकों का विद्यालय समय के अनुसार आने-जाने व भोजन का नियमित कार्यक्रम निर्धारित रहता है. परीक्षा समाप्ति उपरांत उत्तरपुस्तिका एकत्र करने व स्कूल बंद करने तक लगभग एक घंटा का समय लगेगा अर्थात स्कूल बंद करने तक पांच बज जाएगा. अतः नवमीं से बारहवीं तक अर्धवार्षिक परीक्षा का समय प्रातः ग्यारह से दो बजे तक निर्धारित किया जावे. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी, आसकरण धुर्वे, उग्रसेन चन्द्रवंशी, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, बलदाऊ चन्द्राकर, राजेश तिवारी, हेमलता शर्मा आदि ने विद्यार्थियों व शिक्षकों के हित में परीक्षा के समय में तत्काल परिवर्तन की मांग किया है.
Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!