अपना जिलाकवर्धा

रेंगाबोड़ (कुण्डा) व्यपवर्तन योजना के लिए ₹63 करोड़ 80 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री को आभार जताया

 

कवर्धा – डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा की जनता की एक और बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हुई। रेंगाबोड़ (कुण्डा) व्यपवर्तन योजना के लिए ₹63 करोड़ 80 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार एवं समस्त किसान भाई-बहनों व जनता को बधाई। इस परियोजना से ग्राम बनियाकुबा, रेंगाबोड़ (कुण्डा), ओड़ाडबरी, लोखान, सेन्हाभाटा, दुल्लापुर, बर्घरा एवं भुवालपुर सहित आस-पास के ग्रामों के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।

 

इस महत्वाकांक्षी परियोजना से विधानसभा क्षेत्र के 1620 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध होगा, जिससे फसल उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसान हितैषी नीति एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ एवं पंडरिया विधानसभा में सिंचाई, कृषि और बुनियादी सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!