कबीरधाम विशेषकवर्धा

जिले के लिए गर्व – 12 विषयों में किया स्नातकोत्तर, रमेश ने शिक्षा के क्षेत्र में पेश किया मिशाल

 गणित, शिक्षा, राजनीति, अर्थशास्त्र, इतिहास, हिन्दी, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, भूगोल, दर्शनशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं भाषाविज्ञान शामिल

कवर्धा – जिले के कवर्धा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल छिरहा में प्राचार्य के दायित्व का निर्वहन कर रहे गणित विषय के व्याख्याता व ग्राम परसवारा निवासी रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने अपने सीखने की प्रवृत्ति को सतत बनाये रखते हुए परीक्षा केन्द्र पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययन शाला रायपुर से स्वाध्यायी छात्र के रूप में एम.ए. अंतिम भाषाविज्ञान की परीक्षा 66 प्रतिशत अर्थात प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने के साथ ही बारह विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर लिए हैं. ऐसा उपलब्धि प्राप्त करने वाले वे जिले के पहले व एकमात्र व्यक्ति हैं. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के अध्ययन शाला से सन 1996 में एम.एस-सी. गणित विषय से प्रावीण्य सूची में पांचवे स्थान प्राप्त करने वाले श्री चन्द्रवंशी ने सन 2005 में विभागीय चयन प्रक्रिया के आधार पर शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रायपुर से नियमित छात्र के रूप में जनभागीदारी विद्यालयों के संगठनात्मक वातावरण, उपलब्ध सुविधाओं एवं समस्याओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर लघु शोध कार्य पूर्ण करते हुए प्रथम श्रेणी में मास्टर ऑफ एजुकेशन की उपाधि प्राप्त किए हैं. उन्होंने सन 2004 में राजनीति विज्ञान, 2007 में अर्थशास्त्र, 2009 में इतिहास, 2011 में हिन्दी साहित्य, 2013 में समाजशास्त्र, 2015 में लोक प्रशासन, 2017 में भूगोल, 2019 में दर्शनशास्त्र, 2021 में प्राचीन भारतीय इतिहास एवं वर्तमान 2023 में भाषाविज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त किए हैं. जिले के महराजपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गणित व्याख्याता के पद पर सन 2008 से 2012 तक चार वर्ष की निर्धारित प्रतिनियुक्ति अवधि में सफलतापूर्वक सेवा देकर गणित विषय मे अपना विशिष्ट पहचान बनाने के साथ ही रिसोर्स पर्सन के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान करते रहे हैं. मैनेजमेंट के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित संस्थान आई.आई.एम. लखनऊ से पर्सनल ग्रोथ थ्रो सेल्फ एक्सप्लोरेशन विषय तथा एन.सी.ई.आर.टी. के अंतर्गत क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान श्यामल हिल्स भोपाल से गणित में “की रिसोर्स पर्सन्स” में प्रशिक्षित हैं. अकादमिक कार्यों के अलावा कार्मचारी हितों के लिए समर्पित रूप से कार्य करने वाले रमेश कुमार चन्द्रवंशी वर्तमान में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के रूप में शिक्षकों को कुशल नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं. उनके इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, संघ पदाधिकारियों व शिक्षकों ने बधाई दिए हैं।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!