अपना जिलाबोडला

ग्राम मुड़वाही में महुआ बीनने गई बैगा महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

40 वर्षिय महिला ने अज्ञात कारण से झोपडी मे फंदा लगाई

      (  बोडला से दीपक माग्रे की खबर )

बोड़ला – विकासखंड के सुदूर वनांचल में बैगा समाज की एक महिला महुआ बीनने खेत की ओर गई थी इसी दौरान उसने खेत के पास झोपड़ी में पुरानी साड़ी के टुकड़े को रस्सी बनाकर फांसी के फंदे में झूल गई घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड के वनांचल झलमाला क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़वाही की निवासी मनती बैगिन पति पिरेम सिंह उम्र 40 साल गांव से 3किलोमीटर दूर लारिया खार के खेत के पास स्थित झोपड़ी में अज्ञात कारणों से पुराने साड़ी के टुकड़ों को रस्सी बना फांसी के फंदे पर झूल गई जिसकी जानकारी कल गांव वालों को मिली जिसकी सूचना झलमला पुलिस को दी गई ।पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!