अपना जिलाकवर्धा

ट्रेडमार्क/कॉपीराइट उल्लंघन करने वाले कवर्धा मे राकेश किराना पर की कार्यवाही

कवर्धा – दिल्ली डिस्ट्रिक्ट रोहिणी कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर्स ने आज गोयल ट्रेडर्स द्वारा बनाए जा रहे चुस्की चाय और चुरकी चाय प्रोडक्ट्स पर ट्रेडमार्क/कॉपीराइट उल्लंघन की कारवाही की गई, जैन ट्रेडर्स के मालिक यशवंत जैन के द्वारा उनकी रजिस्टर ब्रांड जैन चुस्की चाय के ट्रेडमार्क/कॉपीराइट उल्लंघन को रोकने के लिए अपने अधिवक्ता अंकुर तिवारी और मृणाल प्रजापति एवं उनके ट्रेडमार्क एडवाइजर मुबीना खान, जयेश पिल्लई और निशा मालवीय के द्वारा दिल्ली की कमर्शियल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रोहिणी में ट्रेडमार्क/कॉपीराइट उल्लंघन का सूट दायर किया था, जिसमें कोर्ट द्वारा एक्स—पार्टों र्ऑर्डर देते हुए कोर्ट ने लोकल कमिश्नर्स नियुक्त किया थे और उनको राकेश प्रोविजिनल स्टोर, कवर्धा पर जाकर सर्च एंड सीजर की कार्रवाही करने के आदेश दिए । लोकल कमिश्नर के द्वारा आज कार्यवाही को अंजाम दिया गया और राकेश प्रोविजिन स्टोर, कवर्धा मे चुस्की चाय और चुरकी चाय के सभी प्रोडक्ट्स, बोर्ड, बिल्स और अन्य सामग्री को सीज करके उन्हीं के स्थानों पर रख दिया है। मार्केट मे उनके द्वारा या किसी अन्य दुकानदार के द्वारा गोयल चुस्की चाय और चुरकी चाय को बेचा गया तो ये कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा, उनको अगली तारीख पे अपना जवाब प्रस्तुत करने को दिल्ली की कमर्शियल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रोहिणी कोर्ट में आने के आदेश को बताया हैं।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!