अपना जिलाकवर्धा

हाईस्कूल बेदंरची के बच्चे ग्रीष्मकालीन अवकाश में सीख रहे संगीत व अन्य कला

कवर्धा – बोडला ब्लाक अंतर्गत ग्राम बेदंरची स्थित हाईस्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश में समय कैंप लगाया गया है। जहां विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियां जैसे नृत्य प्रशिक्षण, गायन, वादन, चित्रकला, मेहंदी, रंगोली, खेलकूद गतिविधियां, निबंध, कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन, स्पोकन इंग्लिश, कंप्यूटर एजुकेशन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्य श्रीमती कमलेश्वरी ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन से छात्र-छात्राओं और पालकों में उत्साह है। समर कैंप में हर दिन अलग-अलग गतिविधियां कराई जा रही है, ताकि बच्चों का कौशल विकास किया जा सके। इसमें स्कूल स्टाफ प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कमलेश्वरी ठाकुर, श्रीमती श्वेता श्रीवास, कु. रिजवी, श्रीमती मरावी, चंद्राकर, चंद्रवंशी, सरपंच, शाला विकास समिति से सहयोग मिल रहा है।

            ज्ञात हो कि जिले में गर्मी छुट्टी के दौरान बच्चों में विभिन्न कलाओं एवं प्रतिभाओं को निखारने और विकास के लिए स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सभी स्कूलों के छात्र/ छात्राओं को रचनात्मक समर कैंप करने जिला शिक्षाधिकारी कबीरधाम व्दारा निर्देशित किया गया है। सहायक संचालक यू आर चंद्राकर एवं सतीश यादव अवलोकन के दौरान बच्चों द्वारा पेपर कटिंग कर अनेक प्रकार के सजावटी फूल और मिट्टी से शिवलिंग बनाया गया जिसे अधिकारियों के द्वारा सराहा गया। यहां समर कैंप से बच्चों के द्वारा मेहंदी चित्रकला के अलावा ड्राइंग पेपर से छाता बनाया गया। सभी बच्चों को शिक्षको द्वारा बहुत से विधा पर रचनात्मक कला जैसे चित्रकला, मेहंद, मूर्तिकला, संगीत, वादन, गायन, लेखन, सिखाया जा रहा है। सहायक संचालक ने बच्चों की समग्र विकास के लिए पढ़ाई साथ-साथ अन्य गतिविधि ,रचनात्मक कला पर भी विशेष जोर देने के लिए निर्देशित किया।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!