अपना जिलाकवर्धा

लोहारीडीह अग्निकांड के आरोपी प्रशांत साहू की जेल मे मौत, साहू की जेल में मौत पुलिस प्रताड़ना – सीमा अगम अनंत

कवर्धा – प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर होने का आरोप पूर्व जिला पंचायत की अध्यक्ष एवं महिला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीमा अगम अनंत ने लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। गृह विभाग संहालने वाले उप मुख्यमंत्री के गृह जिले कबीरधाम की हालात यह है कि वहां खुले आम खून की होली खेली जा रही है। अपराधियों को संरक्षण के चलते पुलिस पर भारी दबाव है, तथा आम लोगों में दहशत का माहौल है।
 लोहारीडीह अग्निकांड के एक आरोपी प्रशांत साहू की जेल में संदिग्ध मौत हो गई है. 27 वर्षीय आरोपी की सोमवार को गिरफ्तारी हुई थी, उसे कल भी अस्पताल लाया गया था. डिस्चार्ज होने के बाद जेल में मौत हुई है, जिसके बाद पोस्टमार्ट के लिए मर्च्युरी में बॉडी को शिफ्ट किया गया हैं ।
निर्दोष ग्रामीणों को बनाया आरोपी – सीमा अगम अनंत
जिला कांग्रेस कमेटी महिला की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि वारदात में जो लोग शामिल हैं उन पर जरुर कार्यवाही होनी चाहिए। लेकिन निर्दोष ग्रामीणों पर अलग-अलग भारतीय न्याय संहिता की धारा लगायी गयी है।
लोहारीडीह के कई घरों का आलम ये है कि मां बाप को पुलिस पकड़ कर ले गई है तथा घर में सिर्फ बच्चे ही बचे हैं।
Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!