
कवर्धा – किसानों के मुद्दों को लेकर भोरमदेव शक्कर कारख़ाना प्रबंधन व शासन के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला उक्त विरोध प्रदर्शन में किसानों की गन्ने की बिक्री की मूल राशि अथवा रिकवरी राशि और शेयरधारी किसानों को इस बड़ती महंगाई के बावजूद उनके हक का शक्कर बोरी प्रदान ना किए जाने के विरोध में किया गया है जिसमें युवा कांग्रेस द्वारा प्रबंधन को बंद लिफ़ाफ़ा (राशि) डालकर और बाज़ार का महँगा शक्कर का पेकेट विरोध स्वरूप भेट किया है
कारख़ाना प्रबंधन को शक्कर का पैकेट व् लिफ़ाफ़ा भेट कर प्रदर्शन के वक्त कहा की कारख़ाना प्रबंधन क्षेत्रीय किसानों को उनका हक़ नहीं दे रही, उनके हक़ गन्ने की बिक्री की करोड़ों की राशि अथवा रिकवरी राशि साथ ही कारख़ाने से उन्हें इस बढती महंगाई में शक्कर प्रदान नहीं किया जा रहा इसलिये यह प्रदर्शन कर इसके विरोध में कारख़ाना प्रबंधन को ये राशि लिफ़ाफ़ा और मार्केट का महँगा शक्कर उन्हें भेट किए है।
उक्त ज्ञापन में भोरमदेव शक्कर कारख़ाने में व्याप्त भ्रष्टाचार अनीमितता ठेकेदारों की मनमानी अपने चाहने वालों को काम देना मेंटेनेंस व् अन्य कार्यों में समान ख़रीदी बिक्री में भरस्ताचार सहित किसानों के सुविधाओं से संबंधित माँग शामिल था वही युवा कांग्रेसी ने प्रबंधन पर आरोप लगाया है वे बहुत से किसानों के बच्चों को राजनीति के तहत व अपने पसन्द के लोगो को काम में लगाकर कई लोगो को बाहर निकाला है जो ग़लत है वही अन्य मुख्य विषयों पर जाँच की माँग भी रखी है ।
मांग पूरी ना होने पर कारख़ाने का जल्द ही उग्र घेराव आंदोलन की चेतावनी भी दी है।




