अपना जिलाबोडला

बहेराखार बांध में मिली अज्ञात महिला का शव हत्या की आशंका

पत्थर बांधकर बांध के पानी में फेंका गया 10 से 15 दिनों का शव

(दीपक मागरे बोडला )

बोड़ला – विकासखंड के सुदूर वनांचल के रेंगाखारजंगल थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध डैम बहेराखार में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगता है पुलिस के द्वारा भी हत्या की आशंका जताई जा रही है ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ जिनमें प्रभारी ए एस सिन्हा आरक्षक बीरबल यादव पुरानिक दास लहर एवं मनीष प्रधान घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को निकलवाया है और शवपंचनामा के बाद उसके पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है

हत्या की आशंका

रेंगाखार थाना क्षेत्र के बहेराखार बांध में मिले अज्ञात महिला के शव को देखकर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है ।आज सवेरे 7 बजे ग्रामीणों के द्वारा बहेराखार बांध में शव तैरने की जानकारी दी गई, अज्ञात महिला का पीठ पानी से बाहर दिख रहा था जिसे देख उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से बाहर निकाला रेंगाखार पुलिस ने बताया कि शव10 से 15 दिन पुराना है ग्रामीणों के द्वारा सूचना पर तत्काल पुलिस मुस्तैद होकर घटनास्थल पर पहुंच कार्यवाही कर रही है

शरीर मे पत्थर बांधकर पानी में डुबोया

बहेराखार बांध में मिले महिला के शव को अज्ञात हत्यारों के द्वारा महिला के शरीर में 10 से 15 -15किलो के पत्थरों को बांधकर पानी के भीतर डाला गया था ।संभवत घटना 10 से 15 दिन पुरानी है पानी मे डालने से महिला का शव पूरी तरीके से क्षत-विक्षत हो चुका है शरीर के ऊपर का एक प्रति चमड़ी पूरा बाहर निकल गया है मृतक महिला के डेड बॉडी का पोस्टमार्टम रायपुर में ही किया जाएगा इसकी तैयारी पुलिस के द्वारा की जा रही है

शव का पुलिया
शव के पहचान के लिए पुलिस ने हुलिया बताते हुए जानकारी दी है महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच होगी जिसका कद 5 फीट 3 इंच के करीब है और महिला के शरीर में गुलाबी रंग की साड़ी ब्लाउज में लाल काला पीला लाइनिंग व ऑरेंज कलर का पेटिकोट पहने हुए थी। महिला के शव के ऊपर ही पेटीकोट हुआ साड़ियों के मदद से पत्थरों को बांधा गया था इसके अलावा महिला के बाएं हथेली में गोदना से फूल बना हुआ है। इस तरह घटना की जानकारी रेंगाखार पुलिस के द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के थानों में में दी गई है क्योंकि महिला की पहचान हो सके ताजा घटनाक्रम में सालहेवारा व आसपास के थाना से पुलिस को दर्ज गुम इंसान के आधार पर शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं

क्षेत्र में आए दिन होती रहती है ऐसी घटनाएं

बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल में स्थित रेंगाखार थाना क्षेत्र में अभी कुछ दिनों से लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही है विशेषकर बहेराखार बांध प्रतिवर्ष एक दो घटनाएं घटती रहती है जिसमें आत्महत्या के अलावा हत्या के उपरांत लोगों के शव मिलते रहते हैं या हत्या करके उन्हें बांध के आसपास डाल दिया जाता है । तत्कालिक मामले में ही बहेराखार बांध में हत्या करके पत्थर बांधकर महिला को पानी में फेंक दिया गया है अभी कुछ दिनों से रेंगाखार थाना क्षेत्र में अलग-अलग तरीके की घटनाएं घट रही है। पिछले दिनों चमारी में ही म्यूजिक सिस्टम में विस्फोटक डाल कर वारदात को अंजाम दिया गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!