अपना जिलाकवर्धा

अटल जयंती पर विरेन्द्र हिन्दी विश्व रचनाकर मंच बिलासपुर द्वारा सम्मानित

अटल बिहारी वाजपेई के साहित्य का अनुशीलन के लिए किए गए सम्मानित

कवर्धा। विश्व हिंदी रचनाकार मंच पंजीकृत न्यास बिलासपुर इकाई द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर रविवार को बिलासपुर में अटल जयंती सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बिलासपुर स्थित रोटरी क्लब में आयोजित इस सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश व देश के जाने माने साहित्यकार, लेखक कवि व शोधार्थी उपस्थित थे। इस गरिमामय सम्मान समारोह में भाजपा के जिला महामंत्री व जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू को भी ससम्मान आमंत्रित किया गया था और उन्हें समारोह के अतिथियों द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के साहित्य का अनुशीलन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री साहू ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई अपने नाम के अनुरूप आज भी अटल हैं। वे एक निर्भिक, निर्विवाद, निष्कलंक, निष्कपट जननायक, राजनेता के साथ प्रखर कवि थे। उन्होने अपनी कविताओं में पूरे भारत को समाहित किया है तथा इन कविताओं के जरिए देशवासियों में एक नई ऊर्जा का संचार करने में सफलता हांसिल की है। अटल जी ने विश्व पटल पर मातृ भाषा हिंदी का मान सम्मान बढ़ाया है। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता हैं, उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया, उन्होने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रारंभ कर गांवों के लिए विकास का रास्ता प्रशस्त किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार, लेखक कवि व शोधार्थी उपस्थित थे।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!