अपना जिलाकवर्धा

कबीरधाम जिले में आदिवासी आश्रम की छात्रा के साथ अमानवीय यातना

सहायक आयुक्त ने किया जांच दल का गठन

 

कवर्धा – जिले में आदिवासी आश्रम एवं छात्रावास में निवासरत छात्र-छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। छात्रावास एवं आश्रम में अधीक्षिकाओं के द्वारा मारपीट व मानसिक यातना दी जा रही है। इसी तरह की घटना शासकीय आदिवासी आश्रम कोई में घटित होने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिक्षिका के घर परिवार का कपड़ा नहीं धोने के कारण आश्रमवासी बच्ची को मारा गया नतीजा उसका तबीयत इतना खराब हो गया कि उसको रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर भर्ती करना पड़ा, आश्रम वार्डन अब बहाना बना रही है मामला कन्या आश्रम कुई का है जानकारी के अनुसार वनांचल क्षेत्र में आदिवासी कन्या आश्रम कुई संचालित है इसमें शिक्षा विभाग की अधीक्षिका कार्यरत है यह आश्रम के पास ही अधीक्षिका का आवास भी है जानकारी के अनुसार अपने परिवार के साथ वहां आवास का निवास करती है आश्रम के बच्चों को ले जाकर घर में अपने पूरे परिवार सहित बच्चों पति बच्चों सहित पूरे परिवार का कपड़ा धूलवाती है लड़की ने जब पति का कपड़ा धोने से मना की इसके बादअधीक्षिका ने इतना मारी की लड़की का गाल सूज गया और रात में बेहोश हो गई और उसे अस्पताल पहुंचाना पड़ा। प्रधान पाठक द्वारा नोडल अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई थी नोडल अधिकारी भी गए लेकिन अभी तक अधीक्षक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया गया विस्तृत जांच कर ऐसे अधिक्षिका को तत्काल हटाया जाए एवं आदिवासी आश्रम में आदिवासी अधीक्षिका की नियुक्ति किया जाए।आश्रम पर सुरक्षा के नाम पर सीसी कैमरा भी नहीं है। इस घटना के संबंध में सहायक आयुक्त कबीरधाम के द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल एक जांच दल का गठन किया गया है।

इस संबंध में सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग कवर्धा के लक्ष्मी पटेल के द्वारा जानकारी दी गई की घटना के संबंध की जानकारी के लिए एक जांच दल गठन किया गया है जिसका रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!