अपना जिलाकवर्धा

कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 वाहन 4 दिनों से खराब, मरीजों को हो रही परेशानी

कवर्धा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर की 108 आपातकालीन वाहन पिछले चार दिनों से खराब होकर पंडरिया मुख्य मार्ग के किनारे खड़ी है। इससे क्षेत्र के लोगों को आपात स्थिति में गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक सीजी 04 एमजेड 1853 विगत चार दिनों से बंद पड़ी हुई है। इस वाहन के बंद होने से वनांचल क्षेत्र के मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में कठिनाई आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर किसी प्रकार की इमरजेंसी की स्थिति उत्पन्न होती है तो मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए आपातकालीन सेवाओं की नियमित निगरानी की जाए।

वर्सन:-

इसके बारे में संबंधित इंचार्ज को जानकारी दे दी गई है उनके द्वारा बताया गया कि वाहन को शीघ्र सुधार कर लिया जाएगा।

राकेश कुमार
विकासखंड चिकित्सा अधिकारी
पंडरिया

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!