अपना जिलाकवर्धा

डॉ. रमेश को मिला भारतीय शिक्षा गौरव सम्मान

कवर्धा – किसी भी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने के लिए दृढ़ता, कड़ी मेहनत, लगन व कार्य के प्रति जुनून की आवश्यकता होता है. इस जुनून के बदौलत बड़ी से बड़ी उपलब्धि प्राप्त किया जा सकता है. ऐसे ही अपने दीर्घकालिक सतत कार्यों के बदौलत जिले के कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत स्थित ग्राम परसवारा निवासी व शासकीय हाई स्कूल छिरहा के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी को भारतीय शिक्षा गौरव सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय से पंजीकृत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के फरीदाबाद स्थित संस्थान इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकार्ड्स द्वारा प्रदान किया गया है. उन्हें यह सम्मान छात्रों को सदैव नई प्रेरणा देते रहने एवं शिक्षा के क्षेत्र में कई अवार्ड प्राप्त करने को दृतिगत रखते हुए दिया गया है. वे वर्तमान में छग टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष है. उनके इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों व संघ पदाधिकारियों ने बधाई दिया है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!