अपना जिलाकवर्धा

महिलाओं व किसानों के लिए 08 बड़ी घोषणा से प्रदेश की जनता खुश, बनेगी फिर से भरोसे की सरकार – अकबर भाई

कवर्धा। विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई लगातार विधानसभा के विभिन्न वनांचल, मैदानी क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुंच रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने जुनवानी जंगल, दुल्लापुर, कोठार, रबेली, लोहझरी, बैहरसरी, कवर्धा में जनसंपर्क किया और क्षेत्र के मतदाताओं को 07 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजा छाप को वोट देने अपील भी कर रहे है।

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 वर्षों में राज्य के सभी किसान, मजदूर, भूमिहीन, लघुवनोपज संग्राहक परिवारों और व्यपारियों का भरोसा जीता है। उन्होंने जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस की सरकार राज्य फिर से बनाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा है। जनसपंर्क अभियान के दौरान जुनवानी जंगल, दुल्लापुर, कोठार, रबेली, लोहझरी, बैहरसरी,के किसानों, मजदूरों और युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में किसान, मजदूर, भूमिहीन, लघुवनोपज संग्राहक परिवारों और व्यपारियों का कांग्रेस ने भरोसा जीता। उन्होंने पूरे पांच साल हमारा ख्याल रखा है। उनके योजनाओ से हम सब आर्थिक रूप से मजूबत हो रहे है। किसानों ने कहा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का भरोसा बरकरार है। भुपेश है तो भरोसा है का नारा भी लगाया।

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं प्रत्याशी श्री अकबर भाई ने कहा कि इस बार फिर से कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफी का वायदा किया है। इसके आलवा, 200 युनिट फ्री बिजली, महिला समूहों का ऋण माफ, तिवरा की समर्थन मूल्य पर खरीदी सहित महिलाओं, किसानों के लिए 08 बड़ी घोषणाओं से प्रदेश की जनता खुश है। उन्होंने कहा को जैसे कांग्रेस की सरकार बनते ही भुपेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर वादा निभाया था। इस बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरे राज्य के किसानों का ऋण ( कर्जा) माफ का वादा निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मूख्यमंत्री  भुपेश बघेल ने अपने कार्यो से राज्य किसानों, भूमिहीन श्रमिको, गोपाको, और अभी वर्गो का भरोसा जीता है।

कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने कहा कि इस बार फिर से छत्तीसगढ़ में भरोसे की सरकार बनेगी।
काग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई अपने विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण, महिलाओं, किसानों व युवाओं से मुलाकात कर रहे हैं। वही, उनसे मुलाकात के लिए क्षेत्र में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। अकबर भाई भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए वह सीधा-सीधा संपर्क कर रहे हैं।जनता भी अपना समर्थन अकबर भाई को दे रही है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!