अपना जिलाकवर्धा

बालाजी कृषि केंद्र, बिरकोना का कीटनाशक लायसेंस निरस्त किया गया

कवर्धा – कृषि विभाग द्वारा उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में जिला एवं क्षेत्रीय खाद बीज, कीटनाशक निरीक्षको द्वारा जिले के सभी विकासखंडो के निजी कृषि केन्द्रों में लगातार जाँच कर छापेमार कारवाई की जा रहा है। जाँच के दौरान विकासखंड कवर्धा के बालाजी कृषि केंद्र, बिरकोना, ज़िला कबीरधाम को निरीक्षण के दौरान कीटनाशी पीसी ना जुड़वाने पर, बिल बुक संधारित ना करने, स्टॉक रजिस्टर ना बनाने, कीटनाशी विक्रय दर का प्रदर्शन ना करने पर ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया था। उक्त नोटिस का जवाब समय पर नहीं देने एवं कीटनाशी नियम 1971 के नियम 15, 10(4), 10(d) के उल्लंघन करने पर कृषि केंद्र का कीटनाशक लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गई है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!