अपना जिलाकवर्धा

1 फरवरी रविवार की छुट्टी के दिन भी नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी रहेगी

कवर्धा,31 जनवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए राज्य शासन द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 613, दिनांक 15 अक्टूबर 2024 के अनुसार, 1 फरवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 फरवरी 2025 को नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही यथावत जारी रहेगी। अतः इस तिथि को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।
निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए आयोग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे प्रत्याशी एवं संबंधित अधिकारी समयानुसार अपने कार्य संपादित कर सकें।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!